शाेध में एआई विद्यार्थियों के लिए बेहद मददगार:संध्या अग्रवाल

शाेध में एआई विद्यार्थियों के लिए बेहद मददगार:संध्या अग्रवाल

फतेहाबाद, 12 नवंबर (हि.स.)। शिक्षा और रिसर्च में गुणवत्ता लाने के उद्देश्य से एमएम कॉलेज में पुस्तकालय विभाग की ओर से ‘इंफरमेशन लिटरेसी क्वालिटी एजुकेशन’ विषय पर सात दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुस्तकालय अध्यक्ष डॉ. संध्या अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता एमएम कॉलेज प्राचार्य डॉ. गुरचरण दास ने की।

मंगलवार को विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए प्राचार्य डॉ. गुरचरण दास ने कहा कि आज के तकनीकी युग में रोजाना नई-नई टैक्नोलॉजी सामने आ रही है। नई टैक्नोलॉजी के आने से प्रतिदिन नई सूचनाएं अलग-अलग रूपों में हमें मिल रही हैं लेकिन बहुत-से लोगों को यह पता नहीं होता कि उसमें से कौन-सी सूचना सही है, कौन-सी सूचना गलत है तथा कौन-सी सूचना का स्त्रोत बहुत अच्छा हो सकता है। इसके अलावा हम कहां से ज्यादा से ज्यादा सूचना प्राप्त कर सकते हैं। ऐसे में विद्यार्थियों के लिए यह कार्यक्रम काफी लाभकारी सिद्ध होगा।

डॉ. संध्या अग्रवाल ने कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को बताया कि सही सूचना कैसे सर्च की जा सकती है। उन्होंने ई-पीजी पाठशाला, शोध गंगा, इंडकैट, शोध सिंधु, विभिन्न साइट्स और कॉलेज कैटलॉग के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारियां विद्यार्थियों के बीच सांझा की। उन्होंने बताया कि कैसे हम अपनी इन्टेैलकेचुअल प्रोपर्टी को बचा सकते है। उन्होंने कानूनी अधिकारों के बारे भी अपने विचार रखे। उन्होंने बताया कि दूसरों की सूचना को बिना कट, कॉपी, पेस्ट किए उसका उपयोग किया जा सकता है। सही रिसर्च के लिए यह बहुत जरूरी है।

उन्होंने कुछ ऑनलाइन साइटेशन टूल्स के विषय में बताया ताकि विद्यार्थियों को शोध में आसानी हो सके। उन्होंने बताया कि इनका प्रयोग कर विद्यार्थी कम समय में ज्यादा कार्य बिना किसी गलत के शीघ्रता से कर सकते हैं। वर्कशॉप में भाग ले रहे विद्यार्थियों ने इस वर्कशॉप को काफी ज्ञानवर्धक व लाभकारी बताया। एआई, चैट जीपीटी व ऑनलाइन कोर्सिस आदि के बारे में विस्तार से बताया।