अंतर्राष्ट्रीय डिस्लेक्सिया जागरूकता माह पर लाल रोशनी से रोशन हुआ राजभवन
अंतर्राष्ट्रीय डिस्लेक्सिया जागरूकता माह पर लाल रोशनी से रोशन हुआ राजभवन
रांची, 26 अक्टूबर( हि.स.)।अंतर्राष्ट्रीय डिस्लेक्सिया जागरूकता माह पर लाल रोशनी से राजभवन रोशन हुआ। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार के निर्देश पर ‘अंतर्राष्ट्रीय डिस्लेक्सिया जागरूकता माह’ के अवसर पर डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाने और इससे प्रभावित लोगों के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने के लिए ‘गो रेड’ थीम के तहत रविवार को राज भवन को विशेष रूप से लाल रोशनी से सजाया गया।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य समाज में डिस्लेक्सिया जैसी चुनौती के बारे में जागरूकता फैलाना और इसे समझने के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने को प्रोत्साहित करना है, ताकि इस स्थिति से जूझ रहे व्यक्तियों को बेहतर समर्थन और प्रोत्साहन मिल सके।
—————









