फतेहाबाद: भूना में लाखों की हेरोइन सहित हिसार का युवक गिरफ्तार

फतेहाबाद: भूना में लाखों की हेरोइन सहित हिसार का युवक गिरफ्तार

फतेहाबाद, 26 अक्टूबर (हि.स.)। पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी के नेतृत्व में जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नशामुक्ति अभियान के तहत पुलिस ने भूना में नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने कार सवार हिसार के युवक को लाखों रुपये की हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। एएनसी स्टाफ फतेहाबाद की टीम एएसआई मेजर सिंह के नेतृत्व में नशा तस्करों की धरपकड़ को लेकर भूना में नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी।

इसी समय एक गाड़ी बस अड्डा भूना की तरफ से आती दिखाई दी। पुलिस ने जब चैकिंग के लिए गाड़ी को रूकने का इशारा किया, तो कार चालक घबरा गया और गाड़ी को वापस मोड़ने की कोशिश करने लगा। शक के आधार पर पुलिस कर्मचारियों ने कार सवार को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपना नाम सतनाम सिंह पुत्र प्रीतम सिंह निवासी पीरांवाली जिला हिसार बताया। पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 101 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इस पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर थाना भूना में उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।