मुख्यमंत्री से मुड़मा के प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात

मुख्यमंत्री से मुड़मा के प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात

रांची, 14 अक्टूबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से साेमवार काे झारखंड मंत्रालय में ऐतिहासिक राजी पाड़हा जतरा समिति, मुड़मा के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल ने 18 एवं 19 अक्टूबर को “राजकीय परंपरागत ऐतिहासिक पाड़हा जतरा समारोह (मुड़मा मेला)” के अवसर पर आयोजित पूजा में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया।

इस मौके पर ऐतिहासिक राजी पाड़हा जतरा समिति, मुड़मा के मुख्य संयोजक धर्मगुरू बंधन तिग्गा, अध्यक्ष जगराम उरांव उपस्थित थे।

—————