फतेहाबाद :डकैती की योजना बनाने का एक और आरोपी काबू

फतेहाबाद :डकैती की योजना बनाने का एक और आरोपी काबू

फतेहाबाद, 13 अक्टूबर (हि.स.)। रतिया क्षेत्र में डकैती की योजना बनाने के मामले में थाना शहर रतिया पुलिस ने एक ओर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अब तक इस मामले में 6 आरोपी पकड़े जा चुके हैं।

रविवार को पकड़े गए युवक की पहचान लखविन्द्र सिंह उर्फ लोटा पुत्र रूप सिंह निवासी महमड़ा के रूप में हुई है। आरोपी को अदालत में पेश कर हिसार जेल भेज दिया है। इस मामले में पांच आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

रतिया शहर थाना प्रभारी रणजीत सिंह बताया कि इस बारे पुलिस ने 15 अगस्त को केस दर्ज किया था। थाना शहर रतिया पुलिस की टीम को गश्त के दौरान सूचना मिली कि कुछ लोग एक बलेरो गाड़ी में डकैती की योजना बना रहे हैं और बड़ीे डकैती की वारदात को अंजाम देने की फिराक में है।

इस सूचना पर पुलिस ने ढाणी जाखनदादी के पास से पांच युवकों को मौके से काबू कर लिया जबकि दो युवक मौके से भागने में कामयाब रहे थे। पकड़े गए युवकों की पहचान अमनदीप उर्फ जोगराम पुत्र मलकीत सिंह निवासी टिब्बा कालोनी रतिया, संजीव सिंह उर्फ गारू पुत्र बूटा सिंह निवासी जाखनदादी, रणदीप सिंह उर्फ कर्ण पुत्र राम सिंह निवासी अहरवां हाल टिब्बा कालोनी रतिया, हर्षदीप सिंह उर्फ हर्ष पुत्र ईश्वर सिंह व सुरेन्द्र सिंह उर्फ बृजलाल पुत्र कश्मीर सिंह निवासी बलियाला के रूप में हुई थी जबकि फरार हुए युवकों की पहचान कृष्ण उर्फ गजनी पुत्र रणजीत सिंह निवासी मुसाखेड़ा व लखविन्द्र सिंह उर्फ लोटा पुत्र रूप सिंह निवासी महमड़ा के रूप में हुई थी।

इस मामले में पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी थी। जांच अधिकारी ने अहम सुराग जुटाते हुए फरार आरोपी लखविन्द्र को गांव के बस अड्डे के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।