अनीता यादव ने अंतर्राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में भारत का बढ़ाया गौरव

अनीता यादव ने अंतर्राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में भारत का बढ़ाया गौरव

-दुबई में आयोजित कवि सम्मेलन व मुशायरा में मिला बड़ा सम्मान

-पहले जंगल फिर खेत और अब एक दिन नदी को निगल जाएगा ये शहर……….

हमीरपुर, 10 अक्टूबर (हि.स.)। पावर कारपोरेशन के पूर्व चीफ इंजीनियर ओपी यादव की पत्नी ने दुबई में आयोजित कवि सम्मेलन और मुशायरा में भारत का नाम रोशन किया है। उन्हें अन्तर्राष्ट्रीय कवि सम्मेलन के मंच में स्मृति चिन्ह और शाल देकर सम्मानित भी किया गया।

पूर्व चीफ इंजीनियर ओपी यादव कुछ दशक पहले हमीरपुर में अधिशाषी अभियंता के पद पर तैनात रहे है। इनका पैतृक गांव हमीरपुर जिले की सीमा में है। मौजूदा में वह कानपुर में परिवार के साथ रहते है। इनकी पत्नी अनीता यादव जानी मानी कवि है। पिछले दिनों दुबई में आयोजित अंतर्रार्ष्टीय कवि सम्मेलन व मुशायरा में इन्होंने अपनी कविता के जरिए भारत का गौरव बढ़ाया है। अनीता यादव ने बड़े ही मार्मिक कविता पढ़ी जिसे खूब सराहा गया।

मेरे पिता कहते थे, हमारा शहर के किनारे नदी बहती है

बढ़ता जा रहा शहर, उसकी भूख बढ़ती जा रही है

पहले जंगल फिर खेत और अब एक दिन

नदी को निगल जाएगा ये शहर

बेटियों के बारे में अनीता यादव ने कहा कि

कभी नहीं कहूंगी बेटियों से फूलों का सुंदर सा गजरा बनाकर बालों में लगाने को

या फूलों का सुंदर सा गुलदस्ता सजाने को

बेटी तुह्में बीज लगाना है धरती की गोद में

कवि अनीता यादव ने गुरुवार कों बताया कि गौरवांजलि ट्रस्ट जरिए दुबई में अंतर्राष्ट्र$ीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरा का आयोजन कराया गया जिसमें भारत, पाकिस्तान और दुबई के कवियों ने शिरकत किया। सम्मेलन का संचालन अकमल बलरामपुरी ने किया। सरस्वती वंदना अन्नपूर्णा बाजपेई ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। सम्मेलन में सिराज काकोरवी, मूसा मलीहाबादी, सुल्तान नकवी, किशोर श्रीवास्तव, अर्चना भटनागर, राजेश भटनागर, कोमल प्रसाद राठौर, सीमा बिरला, साकेत सुमन, सुरेश यादव समेत तमाम कवि मौजूद रहे। इसके अलावा अर्चना सिंह, राजेश राड, मंजू यादव, शिखा यादव, तिग्गा व प्रताप ने मुशायरे में शिरकत की।

—————