किशोरियों की नेतृत्व क्षमता पर गुटजोरा में कार्यशाला का आयोजन

किशोरियों की नेतृत्व क्षमता पर गुटजोरा में कार्यशाला का आयोजन

खूंटी, 6 अक्टूबर (हि.स.)। लोक स्वर संस्था और गर्ल्स फर्स्ट फण्ड के संयुक्त तत्वावधान में खूंटी प्रखंड की गुटजोरा पंचायत के मुंडा चलागी गांव स्थित सामुदायिक भवन में रविवार को किशोरियों की नेतृत्व क्षमता और कौशल विकास के लिण् एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

ज्ञात हो कि दोनों संस्थाओं द्वारा पिछले तीन वर्षों से खूंटी प्रखंड की गुटज़ोरा और फुदी पंचायत के 10 गांवों में बाल विवाह और घरेलू हिंसा की रोक थाम के लिए किशोरियों और उनके मातपिता और अन्य हितधारकों को विभिन्न कार्यक्रम और कार्यशाला के माध्यम से जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। रविवार की कार्यशाला में 10 गांवों से आई 50 किशोरियों ने भाग लिया और नेतृत्व क्षमता को निखरे के गुर सीखे। कार्यक्रम में लोक स्वर की सचिव शालिनी संवेदना, परियोजिना प्रबंधक गुंजन बेदिया, अम्बिका देवी, बच्चन कुमारी आदि उपस्थित थे।

—————