झामुमो ने भाजपा के ‘पंचप्रण’ को बताया कॉपी पेस्ट
झामुमो ने भाजपा के ‘पंचप्रण’ को बताया कॉपी पेस्ट
रांची, 05 अक्टूबर( हि.स.)। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा का चुनावी घोषणा पत्र यानी पंचप्रण कॉपी पेस्ट है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता पांच साल तक राजनीतिक रूप से बेरोजगार हो गए थे। हर 5 साल में ये लोग रोजगार की तलाश में निकलते हैं। इसी तरह ये लोग भी रोजगार के लिए निकले हैं। कुछ दिन पहले कहा गया की भाजपा का घोषणा पत्र किस्तों में जारी होगा।
उन्होंने कहा कि ये घोषणा पत्र है या टीवी सीरियल, इसे समझना होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा किस्तों में घोषणा पत्र ला रही है। ये एक तरह से वैचारिक लाचारी का परिचायक है।
भट्टाचार्य ने शनिवार को हरमू स्थित पार्टी कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि घोषणा पत्र में भाजपा महिला सशक्तिकरण की बात कर रही है। लेकिन इसी पार्टी और इनकी सरकार ने अब तक 33प्रतिशत महिला आरक्षण पर बात नहीं की है। इस पर अब तक अमल नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि जनता को दिग्भ्रमित करने के लिए गोगो दीदी योजना लाने की बात कही गयी है।
उन्होंने कहा कि हमारी योजनाएं भूत बनकर भाजपा के साथ-साथ चल रही हैं। वे गोगो दीदी योजना लेकर आ रहे हैं। उन्हें यह समझाना पड़ रहा है कि गोगो का मतलब क्या होता है, ये क्या है। संथाली में गोगो को मां को कहा जाता है। उन्होंने कहा कि गोगो दीदी योजना हमारी मंईयां सम्मान योजना का कॉपी पेस्ट है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपनी अगली घोषणा में कहा है कि सबको पक्का मकान दिया जायेगा। यह भी महागठबंधन की योजना अबुआ आवास का कॉपी पेस्ट है। अबुआ मतलब सभी का होता है। इस तरह सबको आवास का मतलब अबुआ आवास हुआ। उन्होंने कहा कि भाजपा अपनी घोषणा में कहती है कि प्रतिवर्ष 5 लाख नौकरी दी जाएगी।
—————









