जिला शिक्षा अधीक्षक ने विद्यालय का किया निरीक्षण

जिला शिक्षा अधीक्षक ने विद्यालय का किया निरीक्षण

रांची, 12 सितंबर (हि.स.)। रांची के जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज ने गुरुवार को राजकीय मध्य विद्यालय करमटोली का निरीक्षण किया गया। इस विद्यालय में कुल 281 छात्रों का नामांकन है। विद्यालय में छात्रों की उपस्थिति संतोषजनक पाई गई। यहां केवल तीन शिक्षक पदस्थापित है, शिक्षकों की कमी के बावजूद विद्यालय में पढ़ाई का स्तर संतोषजनक पाया गया। छात्रों से सवाल-जवाब करने पर छात्र आत्मविश्वास के साथ जवाब दे पा रहे थे। विद्यालय में संसाधनों की कमी पाई गई। कक्षाओं के लिए कमरे का अभाव पाया गया।

किचन कक्ष साफ सुथरा पाया गया। इसपर जिला शिक्षा अधीक्षक के जरिये पोषण वाटिका को व्यवस्थित तरीके से विकसित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही विद्यालय परिसर की भी साफ सफाई कराने को कहा गया। प्राचार्य कक्ष को व्यवस्थित करने का निर्देश दिया गया। जिला शिक्षा अधीक्षक की ओर से जानकारी दी गई कि विद्यालय में शिक्षकों की कमी को जल्द पूरा करा लिया जाएगा। विद्यालय में कोल इंडिया के सौजन्य से सीएसआर के तहत संसाधन और शिक्षक भी प्राप्त है।

—————