सशक्त लड़कियां ही भविष्य में सशक्त महिलाएं बनती हैं : डॉ शुभांगी
ऋषिकेश, 06 जुलाई (हि.स.)।
रोटरी क्लब ऋषिकेश दिवास एवं रोटरी यमुनानगर रिवेरा ने संयुक्त रूप से जरूरतमंद कन्याओं को सिलाई मशीन देकर आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया है।
क्लब की सचिव डॉ शुभांगी रैना ने बताया कि सशक्त लड़कियां ही भविष्य में सशक्त महिलाएं बनती हैं। रोटरी ऋषिकेश दिवास की सदस्यों ने आशीर्वाद स्वरूप कन्या को सिलाई मशीन के साथ सूट साड़ी, अप्लायंसेज, बर्तन इत्यादि नयी जिंदगी की शुरुआत करने के लिए दिए है।
इस मौके पर रोटरी ऋषिकेश दिवास की अध्यक्ष तनू जैन, सचिव डॉ शुभांगी रैना, पूर्व अध्यक्ष रेखा गर्ग, ऋतु असूजा, रेनु गुप्ता, अनुप्रिया तायल, पूनम वर्मा, भावना कौशल एवं महिला मोर्चा अध्यक्ष माधवी गुप्ता मौजूद रही।









