जनपद में शनिवार को बंद रहेंगे स्कूल

चम्पावत, 05 जुलाई (हि.स.)। चम्पावत जनपद में शनिवार छह जुलाई को स्कूल बंद रहेंगे।

जनपद में हो रही लगातार बारिश के चलते जिलाधिकारी नवनीत पांडे ने शनिवार को जनपद के कक्षा एक से 12 तक संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, शैक्षणिक संस्थाओं व निजी विद्यालयों एवं समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।