jh-functioning-ec-appears-be-weakening-democratic

निर्वाचन आयोग की कार्यशैली लोकतांत्रिक मूल्यों को कर रही कमजाेर : सुप्रियो

रांची, 09 अप्रैल । झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने भारत निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए उस पर निष्पक्षता से काम नहीं करने का आरोप लगाया है।

पार्टी कार्यालय में गुरुवार को आयोजित प्रेस वार्ता में केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि आयोग की कार्यशैली लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने वाली प्रतीत हो रही है। उन्होंने कहा कि भारत लोकतंत्र की बुनियाद पर खड़ा देश है,जहां मतदान एक अधिकार के साथ-साथ उत्सव भी है। आयोग के नारे नो वोटर्स लेफ्ट बिहाइंड का उल्लेख करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची से बड़ी संख्या में लोगों के नाम हटाए गए हैं। उनके अनुसार, करीब 27 लाख लोगों को मतदान से वंचित किया गया है और अब उन्हें अपने अधिकार के लिए ट्रिब्यूनल का सहारा लेना पड़ रहा है।