सिरसा: दंपती को बंधक बनाकर की लूटपाट
सिरसा, 02 अप्रैल । सिरसा जिले के गांव ढुकड़ा की ढाणी में तीन नकाबपोश बदमाशों लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। पूरे घर की तलाशी लेने के बाद लुटेरों को कुछ नहीं मिला तो वे मकान मालिक गोपीराम की पत्नी के कानों की बालियां और नाक का कोका छीन कर ले गए। आरोपियों ने दंपती को बंधक बनाकर मारपीट की और कमरे में बंद कर गए। बाद दंपती ने खिडक़ी खोलकर पड़ोस में रहने वाले परिवार को घटना से अवगत करवाते हुए पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।
गुरुवार को गोपीराम ने बताया कि उनका परिवार पिछले 23 साल से ढाणी में रह रहा है। उसका बेटा हनुमानगढ़ राजस्थान में नौकरी करता है जबकि वे वे दोनों खेत में बनी ढाणी में रहते हैं। बुधवार रात को तीन युवक घर में घुसे और लूटपाट की। बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की और एक कमरे में बंद कर फरार हो गए। गोपीराम ने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। उन्होंने शक जताया कि यह काम किसी नशेडिय़ों का हो सकता है, क्योंकि इलाके में इस तरह की घटनाएं बढ़ रही है और सभी ढाणी वाले डर और भय के माहौल में जी रहे हैं।









