ches-championship-registration

चेस चैंपियनशिप: 15 अप्रैल तक पंजीयन निर्धारित

जगदलपुर, 11 अप्रैल । शतरंज को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘दी चेस नेशन’ द्वारा 19 अप्रैल को निर्मल विद्यालय में चेस चैंपियनशिप 2026 का आयोजन किया जाएगा। खिलाड़ियों को सुबह 9 बजे रिपोर्टिंग करनी होगी, जबकि पहला राउंड 9:30 बजे से शुरू होगा। प्रतियोगिता 10+5 टाइम कंट्रोल और स्विस सिस्टम पर आधारित होगी। टूर्नामेंट में कुल 34,800 रुपये का कैश प्राइज रखा गया है, जिसमें विजेता को 11 हजार और उप विजेता को 7,500 रुपये मिलेंगे। पंजीयन की अंतिम तिथि 15 अप्रैल निर्धारित की गई है।