घर के बाहर सो रहे युवक की गला रेत कर हत्या
फर्रुखाबाद,24 मार्च । उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र में सोमवार की रात घर के बहार सो रहे युवक की गला रेत कर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव गैसिंगपुर का रहने वाला लखन कश्यप (35) अपने घर बाहर सो रहा था । रात में किसी समय उसकी गला रेत कर हत्या कर दी गई।
सुबह परिजनों ने देखा लखन का शव चारपाई पर खून से लथ पथ पड़ा है। घटना से गांव में हड़कंप मच गया । घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।
परिजनों ने गांव के युवक पर हत्या का आरोप लगाया। इस युवक ने कुछ दिन पहले लखन को जान से मारने की धमकी दी थी।
प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार पांडे ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। शव का पोस्ट मार्टम कराया जा रहा है। हत्या का खुलासा अति शीघ्र कर दिया जाएगा।









