uk-upsc-upper-ps-exam

युकेपीएससी : अपर निजी सचिव परीक्षा 14 मार्च को

हरिद्वार, 12 मार्च । उत्तराखंड लोकसेवा आयोग के तत्वावधान में अपर निजी सचिव परीक्षा–2024 का आयोजन शनिवार 14 मार्च को एकल परीक्षा केंद्र, परीक्षा भवन उत्तराखंड लोकसेवा आयोग हरिद्वार पर किया जाएगा। यह परीक्षा दो सत्रों में प्रातः 10 बजे से मध्याह्न 12 बजे तक और द्वितीय सत्र अपराह्न 2 बजे से सायं 5 बजे तक संपन्न करायी जाएगी।

यह जानकारी देते हुए नगर मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान ने बताया कि परीक्षा सुव्यवस्थित, निर्विघ्न एवं शांति पूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने तथा कानून व्यवस्था बनाये रखने की दृष्टि से परीक्षा केन्द्रों के आसपास दाे साै मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लागू की गयी है। किसी भी परीक्षार्थी के अनुचित साधन इस्तेमाल करने पर उसके विरुद्ध उत्तराखंड नकल अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं