हांसी: साइकिलों से रफ्तार, सुविधाओं से आत्मविश्वास: भाटला स्कूल में एसबीआई की पहल
रूप से स्कूल पहुंच सकेंगी और अपने सपनों को नई उड़ान दे सकेंगी।
प्रियंका साहू ने
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का उल्लेख करते हुए कहा कि आज की बेटियां हर क्षेत्र में
अपनी प्रतिभा से देश और समाज का नाम रोशन कर रही हैं। ऐसे में उन्हें बेहतर सुविधाएं
और अवसर उपलब्ध करवाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि बैंक द्वारा सीएसआर
गतिविधियों के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण से जुड़े कार्यों को
प्राथमिकता दी जाती है। उन्होंने कहा कि छात्राओं के लिए सेनेटरी पैड और वेंडिंग मशीन
उपलब्ध करवाने का उद्देश्य यह है कि वे स्वास्थ्य संबंधी कारणों से पढ़ाई से पीछे न
रहें और आत्मविश्वास के साथ अपनी शिक्षा जारी रख सकें।
इस दौरान एसबीआई
शाखा भाटला की प्रबंधक प्रियंका साहू, फील्ड अधिकारी अमित कुमार, मुनिश, शमीम और रवि
सहित बैंक स्टाफ व ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने बैंक की इस पहल की सराहना करते हुए
इसे बेटियों के भविष्य को मजबूत बनाने की दिशा में अहम कदम बताया।









