-roadways-clerk-suspended

हिसार में रोडवेज का लिपिक सस्पेंड, ठेकेदार का ठेका किया रद्द

हिसार, 21 मार्च । राज्य परिवहन विभाग

ने हिसार डिपो के बहुचचित बिजली के सब मीटर चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए

तत्कालीन भवन लिपिक प्रदीप कुमार को सस्पेंड कर दिया है। इसके साथ ही उक्त लिपिक से

मिलीभगत करके मीटर बदलने व विभाग को चूना लगाने वाले दुकानदार मयंक की दुकान का ठेका

कैंसिल करने के निर्देश दिए हैं। विभागीय स्तर पर हुई इस बड़ी कार्रवाई की शनिवार को

डिपो में दिनभर चर्चा रही।

विभागीय सूत्रों के अनुसार सब मीटर चोरी करने

के इस मामले की जांच लंबे समय से निदेशालय स्तर पर चल रही थी। इस जांच में दोषी पाए

गए तत्कालीन भवन लिपिक प्रदीप कुमार को सस्पेेंड कर दिया गया है। निदेशालय ने अपनी

जांच में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया था कि सब मीटर बदलने व विभाग को चूना लगाने के

मामले में लिपिक प्रदीप कुमार दोषी है। उसने संबंधित दुकानदार से मिलीभगत करके सब मीटर

बदलवाए और विभाग को चूना लगाया। सूत्रों का कहना है कि उक्त लिपिक की मुख्यालय तक कई

शिकायतें पहुंच गई थी और मुख्यालय के अधिकारी बार-बार डिपो अधिकारियों को उक्त लिपिक

के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दे रहे थे लेकिन डिपो स्तर के अधिकारी उसे बचाने के प्रयास

में लगे थे, जो अब भी जारी है।

दुकान नंबर 8 व 9 के बदले थे मीटर

विभागीय जांच में पाया गया है कि मुख्य बस अड्डे

की दुकान नंबर 8 व 9 के ठेकेदार ने बिजली का अधिक प्रयोग किया तो उसका बिजली बिल लगभग

डेढ़ लाख रुपये आया। उसने यह बिल भरने की बजाय सेंटिंग का रास्ता अपना और अपना सब मीटर

बदलवा लिया। अधिकारियों को मिली शिकायत के अनुसार पहले इन दुकानों के लिए जयपुर कंपनी

का मीटर लगा था, बाद में यहां पर क्राइओन कंपनी का मीटर लगवाया गया और फिलहाल यहां

सिग्मा कंपनी का मीटर चल रहा है।

विभाग ने पाई अनियमिता व फर्जीवाड़ा

मुख्यालय पहुंची शिकायत के बाद जांच में पता

चला कि यहां पूरी तरह फर्जीवाड़ा हुआ है। जांच में जहां दुकानदार की मिलीभगत पाई गई वहीं तत्कालीन

भवन लिपिक प्रदीप को दोषी पाया गया। पिछले दिनों उच्चाधिकारियों ने डिपो महाप्रबंधक

को पत्र भेजकर इस मामले में मीटर बदलने या चोरी करने वालों के खिलाफ एफआईआर करवाने

के निर्देश दिए थे लेकिन मुख्यालय की जांच में अनियमितता व लिपिक को दोषी ठहराने के

बावजूद डिपो अधिकारियों ने पुलिस को केवल एफआई्आर करने के लिए पत्र लिखकर औपचारिकता

कर ली लेकिन विभागीय जांच के अनुसार लिपिक व अन्य का नाम नहीं दिया।

मुख्यालय ने किया सस्पेंड, ईद की वजह से नहीं

हुई दुकान बंद : टीएम

इस संबंध में डिपो के यातायात प्रबंधक प्रीतम

सिवाच से बात की गई तो उन्होंने पुष्टि करते हुए बताया कि निदेशालय के आदेशानुसार लिपिक

प्रदीप को सस्पेंड कर दिया गया है। ठेका कैंसिल होने पर दुकान बंद करवाने बारे उन्होंने

कहा कि शनिवार को ईद की छुट्टी होने की वजह से विभागीय कार्रवाई नहीं हो पाई। निदेशालय

के आदेशों की पालना अवश्य की जाएगी।