-one-caught-with-ganja

हांसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 किलो गांजा के साथ एक काबू

पुलिस की एक टीम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान पुट्ठी मंगल खां बस अड्डा पर मौजूद थी।

कि इस दौरान टीम को सूचना मिली थी कि रोहनात निवासी अशोक कुमार उर्फ होक्का एक पोलिथीन

बैग नशीला पदार्थ बेचने की फिराक में पुट्टी मंगल खां–रोहनात रोड़ स्थित ड्रेन

पुल के पास खड़ा है।

सूचना के आधार पुलिस टीम तुरंत बताए गए स्थान

पर पहुंची वहां एक युवक अपने हाथ में प्लास्टिक का बैग लिए खड़ा दिखाई दिया, जो पुलिस

टीम को देखकर तेज-तेज कदमों से खेतों की ओर जाने लगा। लेकिन पुलिस ने तुरंत घेराबंदी

कर उसे काबू कर लिया। और उसके हाथ में लिए 10 किलो 44 ग्राम बैग को खोल कर उसकी नियमानुसार

तलाशी ली गई तो 10 किलो 44 ग्राम नशीला पदार्थ गांजा बरामद हुआ।

पुलिस ने बरामद नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर

आरोपी के खिलाफ थाना सदर हांसी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में

पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान पुलिस पकड़े गए आरोपी से नशीले

पदार्थ की सप्लाई चेन, स्रोत तथा नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त अन्य व्यक्तियों

के बारे में जानकारी हासिल की जाएगी।

डीएसपी रविन्द्र सांगवान ने बताया कि पकड़े गए

आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट के तीन मामले दर्ज हैं और एक मामले में उसे 10 साल की सजा हो

चुकी है। तीन महीने पहले ही वह जमानत पर बाहर आया था और जेल से बाहर आते ही पुनः नशीले

पदार्थों का कारोबार करने लगा।