mp-ncw-chairperson-vijaya-rahatkar-to-hold-public-

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया राहटकर आज भोपाल में करेंगी जनसुनवाई

भोपाल, 11 मार्च । राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया राहटकर आज बुधवार को महिलाओं से जुड़ी शिकायतों और समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में जनसुनवाई करेंगी।

जनसम्पर्क अधिकारी बिन्दु सुनील ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष दोपहर 1.30 बजे भोपाल शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई महाविद्यालय, पॉलिटेक्निक चौराहा, भोपाल में महिलाओं से संबंधित विभिन्न शिकायतों और समस्याओं को सीधे सुनेंगी। जनसुनवाई में महिलाओं को अपनी समस्याएँ और शिकायतें सीधे राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष के समक्ष रखने का अवसर मिलेगा, जिससे उनके मामलों के शीघ्र समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकेगी।