mp-cm-swimming-pool-will-be-inaugurated-today-unde

उज्जैनः मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मुख्य आतिथ्य में आज होगा तरणताल का लोकार्पण

उज्जैन, 19 मार्च । मध्य प्रदेश क मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में आज गुरुवार को शाम 06 बजे उज्जैन में देवास रोड पर 8.30 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित तरणताल (स्विमिंग पुल) का लोकार्पण किया जाएगा।

उल्लेखनीय है की नगर निगम द्वारा उक्त तरणताल पुराने तरणताल के स्थान पर नया बनाया गया है। इसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर के मानकों का विशेष ध्यान रखा गया है। तरणताल का कुल क्षेत्रफल 25×50 मीटर है तथा इसकी गहराई 4.5 फीट से 6.15 फीट तक रखी गई है।

इसके साथ ही बच्चों के लिए वार्मअप पुल भी निर्मित किया गया है जिसकी गहराई 2.5 फीट से 3 फीट रखी गई है । तरणताल में विजिटर गैलेरी बनाई गई है । जिसमें 200 से अधिक लोगों के बैठने की व्यवस्था रहेगी । इसी के साथ पार्किंग, फूड कोर्ट, सिटिंग चेयर, पार्क , आधुनिक फिल्टर प्लांट, शावर की सुविधा और वेटिंग रूम की भी सुविधा भी रहेगी। तरणताल का संचालन नगर पालिका निगम द्वारा किया जाएगा।