missing-the-two-teenager-

राजगढःबिना बताए दो नाबालिग बालिकाएं घर से लापता, अपहरण का केस दर्ज

राजगढ़,27 मार्च । जिले में दो अलग-अलग क्षेत्रों से दो नाबालिग बालिकाओं के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। दोनों प्रकरणों में परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने शुक्रवार को अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है।

पहला मामला कुरावर थाना क्षेत्र का है, जहां 15 साल 3 माह की किशोरी गुरुवार की रात बिना बताए घर से गायब हो गई। परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों और रिश्तेदारी में तलाश की,लेकिन बच्ची का कोई पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने अज्ञात व्यक्ति पर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का संदेह जताया।

दूसरी घटना राजगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव की है। यहां 15 वर्षीय बालिका 17-18 मार्च की रात अचानक घर से लापता हो गई। परिजनों द्वारा काफी तलाश की गई, लेकिन नाबालिग का कोई सुराग नहीं मिला।परिजनों ने अज्ञात पर बच्ची को ले जाने का आरोप लगाया। दोनों मामलों में पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस टीम दोनों बालिकाओं का शीघ्र पता लगाने के लिए सक्रिय रूप से जांच कर रही है।