जैन समाज ने किया भजन सह सम्मान समारोह का आयोजन
रामगढ़, 31 मार्च । शहर में जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर की जन्म कल्याणक महोत्सव के उपलक्ष्य में श्री दिगंबर जैन समाज ने भजन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम समाज की छह महिला सदस्यों की ओर से सामूहिक मंगलाचरण की प्रस्तुति की गई। वहीं, मध्य प्रदेश से आए पार्श्वगायक प्रशांत जैन और उनकी टीम ने एक से बढ़कर एक भजन पेश किया। इस दौरान श्रोता देर रात तक झूमते रहे। इससे पूर्व सांसद मनीष जायसवाल जिनालय पहुंचकर मत्था टेक कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद समाज के अध्यक्ष राजेंद्र जैन ने उन्हें अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। वहीं, सांसद ने वर्तमान कमेटी के कार्यों की भरपूर सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न समाज के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया। इस दौरान डॉ एके बरेलिया, गोविंद मेवाड़, प्रभात कुमार अग्रवाल, परमदीप सिंह कालरा सहित समाज के महावीर जयंती के कार्यक्रमों में योगदान देने वाले सदस्यों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर समाज के सचिव योगेश सेठी ने बताया कि जैन समाज अपने अतिथियों एवं अपने समाज के कर्मठ सदस्यों को सम्मानित कर गर्व महसूस करता है।
इस अवसर पर अध्यक्ष राजेंद्र जैन, उपाध्यक्ष राजेंद्र पाटनी, सचिव योगेश सेठी, कोषाध्यक्ष सौरभ अजमेरा, ललित जैन, अमित जैन, सुनील जैन, मानिक जैन, श्रवण जैन, सुशील चूड़ीवाल मौजूद थे।









