govt-school-renovation-financial-approval

रायगढ़ : सरकारी स्कूल भवनों के जीर्णोद्धार हेतु विधायक ओपी चौधरी की पहल से मिली वित्तीय स्वीकृति

रायगढ़, 09 मार्च । वित्त मंत्री विधायक रायगढ़ ओपी चौधरी की पहल से रायगढ़ विधान सभा में मौजूद ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों के रंग रोगन मरम्मत की बहुप्रतीक्षित मांग पर वित्तीय स्वीकृति मिली है।

ओपी चौधरी की पहल से सरकारी स्कूलों के पुराने भवनों के रंग-रोगन और जीर्णोद्धार के लिए वित्तीय स्वीकृति से सुरक्षा और स्वच्छता में गुणात्मक सुधार होगा। जिसके छात्रों के स्वास्थ्य और शिक्षा पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। इस वित्तीय स्वीकृति से बहुत से नई सुविधाएं कि बिजली कनेक्शन, शौचालय, और कक्षा कक्ष जोड़े जाएंगे। रंग-रोगन और जीर्णोद्धार से स्कूलों का वातावरण सुधरता है, जिससे छात्रों की पढ़ाई में रुचि बढ़ती है।