नजीबाबाद और बरेली रूट पर 11 मार्च से होगा सात एसी ई-बसों का संचालन
मुरादाबाद, 03 मार्च । परिवहन विभाग की ओर से नजीबाबाद और बरेली रूट पर 11 मार्च से सात एसी ई-बसों का संचालन किया जाएगा। परिवहन निगम ने बसों के नंबर को पंजीकरण कराने के लिए परिवहन विभाग को कागजात भेज दिए हैं। एक सप्ताह के भीतर बसों का नंबर पंजीकरण हो जाएगा।









