up-bijnor-health-camp-pond

उप जिलाधिकारी ने किया हेल्थ कैंप व तालाब का लोकार्पण

धामपुर शुगर मिल की ओर से इस कार्यक्रम में ग्राम प्रधान मौजमपुर जैतरा, आदित्य वीर सिंह, ग्राम प्रधान गज्जूपुरा इंद्रवीर सिंह, चौधरी अरुण प्रताप सिंह ने अपने संबोधन में धामपुर शुगर मिल प्रबंधन के सामाजिक दायित्वों के तहत उपरोक्त सराहनीय कार्य के लिए आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर धामपुर शुगर मिल के निष्काम गुप्ता ने कहा कि धामपुर शुगर मिल सामाजिक दायित्व के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न कार्य को करने का बीड़ा धामपुर शुगर मिल ग्रुप के चेयरमैन कुं०अशोक कुमार गोयल ने उठाया है । इस अवसर पर धामपुर शुगर मिल के अधिकारियों कर्मचारियों ओमवीर सिंह, विवेक सिंह यादव, स्मृति यादव, अरुण चौहान, भारत भूषण बरनी, शरद गहलोत, विनोद राणा, वीरेंद्र सिंह, अजय कुमार पांडेय, दिनेश राजपूत आदि उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन महाप्रबंधक विजय कुमार गुप्ता के द्वारा किया गया।————