प्रदेश के बजट से राजस्थान के विकास को लगेंगे पंख : भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रामलाल शर्मा
बीकानेर, 13 फ़रवरी । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने आज बीकानेर प्रवास पर कहा कि यह बजट समाज के हर वर्ग—युवा, महिला, किसान और गरीब को सशक्त बनाने वाला है। सरकार ने “सबका साथ, सबका विकास” के मंत्र को चरितार्थ किया है।
पत्रकाराें से बातचीत करते हुए उन्होंने बजट में बीकानेर संभाग के लिए की गई विशेष घोषणाओं और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए आवंटित राशि पर प्रकाश डाला। शर्मा ने कहा कि युवाओं के लिए बजट में रोजगार के नए अवसरों और कौशल विकास के लिए किए गए प्रावधानों को प्रदेश के भविष्य के लिए क्रांतिकारी बताया। बजट में किसानों को संबल: कृषि क्षेत्र के लिए की गई घोषणाओं से किसानों की आय में वृद्धि होगी और उन्हें उन्नत तकनीक का लाभ मिलेगा।
रामलाल शर्मा ने कहा कि विपक्ष केवल राजनीति के लिए बजट की आलोचना कर रहा है, जबकि धरातल पर यह बजट राजस्थान को देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में लाने वाला साबित होगा।
बजट पर प्रेस वार्ता करने बीकानेर पहुँचने पर प्रदेश प्रवक्ता राम लाल शर्मा का भाजपा शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ एवं देहात जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर पंचारिया के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने रामलाल शर्मा का साफा पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर संभाग मीडिया संयोजक मुकेश आचार्य, जिला महामंत्री श्याम सिंह हाडला, राजेन्द्र पंवार, दिलीप सिंह आड़सर, जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट अशोक प्रजापत, सरिता नाहटा, किशन चौधरी, सुनीता हटीला, कमल गहलोत ,जतिन सहल, पवन स्वामी, रघुवीर प्रजापत, राम कुमार व्यास, अजय खत्री ,चंद्र प्रकाश शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।









