sbi-mandi-csr-upper-pandoh-sch

एसबीआई मंडी ने अप्पर पंडोह स्कूल को भेंट की 4.50 लाख की आवशयक सामग्री

मंडी, 11 फ़रवरी । स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया एसबीआई मंडी की ओर से बुधवार को राजकीय राजकीय प्राथमिक पाठशाला अपर पंडोह में सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के अन्तर्गत 4 लाख 50 हजार रुपये की विभिन्न आवश्यक शैक्षणिक व आधारभूत सामग्री भेंट की गई।

इस अवसर पर एसबीआई मंडी के रीजनल मैनेजर रविंद्र कुमार राणा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि एसबीआई हर वर्ष समाजसेवा के तहत जरूरतमंद शिक्षण संस्थानों को आवश्यक वस्तुएं वितरित करते हुए शिक्षा के उत्थान में सहयोग देता है। उन्होंने कहा कि अप्पर पंडोह स्कूल में बच्चों को जिन वस्तुओं की आवश्यकता थी, उनका आकलन कर वही सामग्री उपलब्ध करवाई गई है। ताकि बच्चों को बेहतर शिक्षण वातावरण मिल सके। और वे शिक्षा के क्षेत्र में अपना सर्वोच्च कर सके।

राणा ने कहा कि भविष्य में भी एसबीआई इस प्रकार के जनकल्याणकारी कार्य करता रहेगा और शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग को प्राथमिकता देता रहेगा। इस अवसर पर सीएचटी अनीता शर्मा ने एसबीआई टीम का स्वागत करते हुए कहा कि बैंक द्वारा प्रदान की गई सामग्री हमारे स्कूली बच्चों के उत्साह को बढ़ाएगी। जिससे हमारे बच्चों का शिक्षा के प्रति लगाव बढ़ेगा और हमारे परिणाम सराहनीय रहेंगे। जबकि स्कूल प्रबंध समिति के प्रधान पंकज ने समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।

उन्होंने कहा कि एसबीआई द्वारा वितरित सामग्री स्कूल के लिए अत्यन्त आवश्यक थी। इससे हमारे स्कूल में शिक्षा का अच्छा वातावरण बनेगा और बच्चों में शिक्षा के प्रति नया संचार होगा। उन्होंने विशेष रूप से एसबीआई का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए बच्चों द्वारा के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर स्कूल अध्यापक दिनेश शर्मा,निशा देवी सहित एसबीआई टीम और स्थानीय गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।