अवैध असलहा और कारतूस के साथ युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
हमीरपुर, 13 फरवरी । उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के कुपरा गांव में शुक्रवार को पुलिस ने एक युवक को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा व कारतूस बरामद किया गया है।
जलालपुर थाने के उपनिरीक्षक सत्यम प्रताप सिंह ने आज बताया कि पुलिस की टीम ने कुपरा रोड से धरौंधा डेरा जाने वाले मार्ग पर बनी पुलिया के पास एक युवक को अवैध असलहा के साथ पकड़ा है। गिरफ्तार कैलाश पुत्र जमुना विश्वकर्मा थाना क्षेत्र के भेड़ी डांडा गांव का रहने वाला है। वह 315 बोर का अवैध तमंचा व कारतूस लिये घूम रहा था। उन्हाेंने बताया कि शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपित को जेल भेजा गया है।









