opd-at-dharamjaigarh

धरमजयगढ़ में निशुल्क ओपीडी से मिलेगा बेहतर इलाज

रायगढ़, 22 फ़रवरी । जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में एक सराहनीय पहल करते हुए अपेक्स सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं आईवीएफ सेंटर, रायगढ़ एवं आरोग्य हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में धरमजयगढ़ में निशुल्क विशाल स्वास्थ्य ओपीडी का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन न केवल रोगियों के लिए राहत की सांस लेकर आया है, बल्कि चिकित्सा सेवा को जन-जन तक पहुंचाने की एक संवेदनशील कोशिश भी है।

इस निशुल्क ओपीडी में सुप्रसिद्ध जनरल सर्जन डॉ. मनोज गोयल अपनी सेवाएं देंगे, जो हार्निया, हाइड्रोसिल, बवासीर, अपेंडिक्स, पथरी एवं स्तन की गांठ जैसे रोगों पर परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराएंगे। वहीं, न्यूरो सर्जन डॉ. एलिन नायक न्यूरो सर्जरी से संबंधित जटिल रोगों—स्लिप डिस्क, ब्रेन ट्यूमर, ब्रेन स्ट्रोक, स्पाइन सर्जरी, लकवा, मिर्गी/माइग्रेन, साइटिका तथा कमर व गर्दन दर्द—के लिए विशेषज्ञ परामर्श देंगे। इसी क्रम में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. चंद्रशेखर सिदार भी उपलब्ध रहेंगे, जो बच्चों से जुड़े रोगों जैसे बार-बार बुखार आना, उल्टी-दस्त, कुपोषण/वजन कम होना, जन्म के समय न रोना, पीलिया, एनीमिया, कम वजन तथा टीकाकरण से संबंधित समस्याओं पर उपचार व मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।

उल्लेखनीय है कि अपेक्स हॉस्पिटल से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह निशुल्क ओपीडी 25 फरवरी 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 02 बजे तक,आरोग्य हॉस्पिटल, धरमजयगढ़ में आयोजित की जाएगी। ओपीडी के दौरान जरूरतमंद मरीजों को दवाओं का निःशुल्क वितरण भी किया जाएगा। अधिक जानकारी एवं पंजीयन हेतु 9329915094 एवं 9329915092 पर संपर्क किया जा सकता है। अपेक्स हॉस्पिटल द्वारा नगरवासियों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा का लाभ उठाएं और अपने तथा अपने परिवार के स्वास्थ्य को सुरक्षित करें।