सोनीपत:रोजगार मेले में 200 से अधिक अभ्यर्थियों काे मिली नाैकरी
जीवीएम कॉलेज के सहयोग से काॅलेज के प्रांगण में रोजगार मेले का सफल आयोजन किया गया।
इस रोजगार मेले में विभिन्न क्षेत्रों की कुल 25 प्रतिष्ठित कंपनियों को आमंत्रित किया
गया, ताकि जिले के अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाए जा सकें।
उन्होंने
बताया कि मेले में लगभग 500 से अधिक युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। चयन प्रक्रिया
के दौरान 200 से अधिक अभ्यर्थियों का मौके पर ही चयन किया गया, जबकि अन्य अभ्यर्थियों
को आगे की प्रक्रिया के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया। युवाओं का उत्साह और सहभागिता सराहनीय
रही।
उन्होंने बताया कि इस अवसर पर साई सर्विस, फीम्स अस्पताल, एचडीएफसी, एलआईसी सोनीपत,
पुखराज, कौशिक आॅर्थोपेडिक्स, टोरंटैक, लीटल एंजेल स्कूल, राई इंडस्ट्री एसोसिएशन,
एक्सीस मक्स लाइफ इंश्योरेंस, कोरल सहित अन्य संस्थानों ने भाग लेकर योग्य अभ्यर्थियों
का चयन किया।
उन्होंने
बताया कि युवाओं की रुचि को देखते हुए निकट भविष्य में भी ऐसे रोजगार मेलों का आयोजन
किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाए जा
सकें। उन्होंने बताया कि जिला रोजगार कार्यालय, सोनीपत युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के
लिए निरंतर प्रयासरत है। कार्यक्रम में अध्यक्ष डॉ. ओ.पी. परूथी, प्रिंसिपल डॉ. मंजुला,
सुमित कुमार आदि उपस्थित रहे।









