jh-voting-begins-for-nagar-panchayat-elections-khu

खूंटी नगर पंचायत चुनाव के लिए मतदान शुरू, वोटरों में भारी उत्साह

खूंटी, 23 फ़रवरी । खूंटी नगर पंचायत चुनाव के लिए सोमवार को सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया। सुबह सात बजे से पहले ही मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की लंबी कतार लग गई थी। चुनाव को लेकर मतदाताओं में सुबह से काफी उत्साह देखा जा रहा है। नगर पंचायत चुनाव के लिए 30 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इस चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवारों भाजपा समर्थित रानी टूटी, कांग्रेस समर्थित मनोनीत बोदरा और झामुमो समर्थित सोनम बागे के अलावा 19 वार्ड पार्षदों के लिए 77 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं। मतों की गिनती 27 फरवरी को होगी।