विद्या विहार पब्लिक स्कूल में वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित
खूंटी, 07 फ़रवरी । विद्या विहार पब्लिक स्कूल तोरपा में शनिवार को विंग-वाइस इंटर हाउस वाद-विवाद और जस्ट ए मिनट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में विद्यालय के विभिन्न हाउस के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने विचारों का प्रभावी प्रदर्शन किया।
जस्ट ए मिनट प्रतियोगिता में नर्सरी वर्ड विंग, फ्लावर विंग और फ्रेगरेंस विंग के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस स्पर्धा में विद्यार्थियों को एक विषय देकर उस पर एक मिनट तक निरंतर बोलना था।
छात्रों ने सीमित समय में अपने विचारों को स्पष्ट, संक्षिप्त और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत कर निर्णायकों को प्रभावित किया।
वहीं वाद-विवाद प्रतियोगिता में फ्लावर विंग और फ्रेगरेंस विंग के प्रतिभागी शामिल हुए। फ्लावर विंग को सोशल मीडिया के फायदे और नुकसान विषय दिया गया, जबकि फ्रेगरेंस विंग को टेक्नोलॉजी लोगों को कम रचनात्मक बना रही है, विषय पर बच्चों ने पक्ष रखा।
इस अवसर पर उप-प्रधानाध्यापक सेबेस्टियन धान ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।









