hr-pb-nayabsaini-bhagwantman-

हेलीपैड पर मिले हरियाणा व पंजाब के मुख्यमंत्री

चंडीगढ़, 12 फ़रवरी । हरियाणा व पंजाब के मुख्यमंत्रियों की गुरुवार को चंडीगढ़ में हुई मुलाकात चर्चा का विषय बन गई है। इस मुलाकात के दौरान हरियाणा के लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा भी मौजूद थे।

इससे पहले एसवाईएल के मुद्दे पर दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों के बीच संयुक्त बैठक हुई थी। उसके बाद गुरुवार को पहला मौका था जब नायब सिंह सैनी तथा भगवंत मान की मुलाकात हुई। चंडीगढ़ में हरियाणा तथा पंजाब के मुख्यमंत्रियों का हेलीकाप्टर राजेंद्रा पार्क से ही उड़ान भरता है। दोनों राज्य एक ही हेलीपेड का इस्तेमाल करते हैं। गुरुवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी को फरीदाबाद जाना था। इसके लिए नायब सैनी राजेंद्रा पार्क पहुंचे। इसी दौरान पता चला कि पंजाब दौरे से लौट रहे और उनका हेलीकाप्टर लैंड करने वाला है। ऐसे में दूसरा हेलीकाप्टर उड़ान नहीं भर सकता है। नायब सैनी ने अपने आवास पर लौटने की बजाए वहीं इंतजार किया। इसी दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का हेलीकाप्टर वहां लैंड किया तो नायब सैनी ने पहले उनके साथ मुलाकात की और उसके बाद चंडीगढ़ से उड़ान भरी।