education-indus-glovlschool-ma

इंडस ग्लोबल स्कूल में 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए किया गया विदाई समारोह का आयोजन

मंडी, 06 फ़रवरी । इंडस ग्लोबल स्कूल में विदाई समारोह का आयोजन किया गया ।सभी 11वीं कक्षा के छात्रों ने 12वीं कक्षा के छात्रों को इस विदाई समारोह में आमंत्रित करके उनका स्वागत किया ।सभी बच्चे भिन्न-भिन्न पोशाक में बहुत सुंदर दिख रहे थे ।सभी ने पार्टी का आनंद लिया ।छात्रों ने नाच गाने के साथ समा बांधा। उसके बाद सभी बच्चों ने पार्टी का खूब आनंद लिया। छात्रों ने अपने अनुभव सभी के साथ साझा किए। आशीष और सक्षम मिस्टर फेयरवेल वंशिका मिस फेयरवेल,चैतन्य मिस्टर पर्सनलिटी, लोहिता सिंह, मिस पर्सनलिटी, पारंगत इंडस किंग, राधिका इंडस क्वीन चुना गया।

इस भावुक और खुशी भरे माहौल में प्रधानाचार्या सोनिया पवार ने बच्चों को उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दीं।