congress-demand-action-bjp

भाजपा विधायक पर कार्रवाई की मांग, नगर कांग्रेस ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

नैनीताल, 25 फ़रवरी । प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर नगर कांग्रेस कमेटी नैनीताल ने बुधवार को शिक्षा निदेशालय देहरादून में प्राथमिक शिक्षा निदेशक के साथ कथित अभद्रता, मारपीट और जानलेवा हमले की घटना के विरोध में प्रदेश के राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित किया। नगर अध्यक्ष अनुपम कबड़वाल के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी नैनीताल के माध्यम से ज्ञापन भेजकर संबंधित भाजपा विधायक उमेश शर्मा तथा उनके साथियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की मांग की गई।

इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि यदि जनप्रतिनिधियों द्वारा इस प्रकार की घटनाएं होंगी तो प्रशासनिक व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन सोंपने वालों में पूर्व सांसद डॉ. महेंद्र पाल, प्रेम शर्मा, कैलाश अधिकारी, त्रिभुवन फर्त्याल, शार्दूल नेगी, कमल जोशी, दीपक महरा, कृपाल रौतेला, महेंद्र कुमार, प्रमोद कुमार तथा बंटू आर्य सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।