bsnls-your-number-is-still-yours-offer-launched

बीएसएनएल का आपका नम्बर अभी भी आपका है का ऑफर शुरु

बीकानेर, 22 फ़रवरी । सरकारी कम्पनी भारत संचार निगम लिमिटेड ने होली के अवसर पर अपने मोबाईल उपभोक्ताओं के लिए विशेष 4जी ऑफर बीएसएनएल का आपका नम्बर अभी भी आपका है की घाेषणा की है।

यह जानकारी देते हुए बीकानेर व्यवसाय क्षेत्र के महाप्रबन्धक ओ.पी खत्री ने बताया कि यह स्कीम 31 मार्च तक पूरे देश के लिए लागू की गयी है जिसका उदेश्य ग्राहकों की खुशियां दोगुनी करना एवं बेहतर डिजीटल कनेक्टिविटी का अनुभव करवाना है।

खत्री ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं ने किसी कारणवश या भूल से अपना मोबाईल नम्बर लम्बे समय तक रिचार्ज नही करवाया है एवं जिनका नम्बर ग्रेस पीरीयड में चला गया है, उनके लिए अपना मोबाईल नम्बर पुन: चालू करवाने के लिए यह एक सुनहरा अवसर है, इस स्कीम के तहत उपभोक्ता मात्र 449 रुपये में रिचार्ज कर अपना मोबाईल नम्बर दुबारा एक्टिव करा सकते है इस प्लान में उपभोक्ताओ को 90 दिन की वेधता के साथ प्रतिदिन असीमित कालिंग 100 एसएमएस प्रतिदिन एवं 5जीबी हाई स्पीड इन्टरनेट डाटा की सुविधा मिलेगी।

खत्री ने बताया कि इस सेवा का लाभ लेने के लिए उपभोक्ता ऑनलाईन माध्यम के अलावा कचहरी परिसर स्थित बीएसएनएल के उपभोक्ता सेवा केन्द्र व रिटेलरों से सम्पर्क कर सकते है या अधिक जानकारी के लिए bsnl.co.in पर विजिट कर सकते है।