सोनीपत: कैबिनेट मंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं संग बनाई निगम चुनाव की रणनीति
निर्णय पूरी तरह सर्वे और फीडबैक के आधार पर होगा।
मंत्री
ने दावा किया कि सोनीपत नगर निगम मेयर और पार्षद चुनाव में भाजपा की जीत तय है। उन्होंने
कहा कि अन्य राज्यों में हुई चुनावी जीत से पार्टी का जनाधार बढ़ा है और विपक्ष कमजोर
हुआ है। नगर निगम चुनाव की तिथि अभी घोषित नहीं हुई है, लेकिन पार्टी संगठनात्मक स्तर
पर पूरी तरह तैयार है।
केंद्र
सरकार के बजट पर विपक्ष की टिप्पणी को खारिज करते हुए मंत्री ने कहा कि बजट आमजन के
हित में है। उन्होंने जानकारी दी कि हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र 20 फरवरी से शुरू
होकर 18 मार्च तक चलेगा। साथ ही उन्होंने खेल नीति, रोजगार और विकास कार्यों को भाजपा
सरकार की उपलब्धि बताया। विधायक निखल मदान, मेयर राजीव जैन, पूर्व मंत्री कविता जैन,
जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज, महामंत्री नीरज ठरु, देयीराम आदि शामिल रहे।









