bjp-paid-tribute-pt-deendayal-upadhyay

चांपा में भाजपा ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

जांजगीर चांपा, 11 फरवरी (हि. स.)। एकात्म मानववाद एवं अन्त्योदय के प्रणेता श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि के अवसर पर आज भाजपा मंडल चांपा द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और उनके विचारों व योगदान को स्मरण किया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन दर्शन, संगठन निर्माण में उनकी भूमिका तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की सोच को प्रेरणादायी बताया। उन्होंने कहा कि उनके सिद्धांत आज भी जनसेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए मार्गदर्शक हैं।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदीप नामदेव (अध्यक्ष, नगर पालिका चांपा), लक्ष्मीचंद देवांगन (जिला उपाध्यक्ष भाजपा), सलीम मेमन, संतोष थवाईत (चाबु) मंडल अध्यक्ष, शिशुपाल सिंह, योगेश अग्रवाल, गौतम यादव, गिरीश मोदी, टीकम कंसारी, गणेश श्रीवास, नरेंद्र ताम्रकार, प्रदीप यादव और सत्यप्रकाश सोनी सहित बड़ी संख्या में भाजपा मंडल चांपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।