bikaner-technical-university

बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के छात्र ने राष्ट्रीय युवा संसद में किया बीटीयू का प्रतिनिधित्व

बीकानेर, 19 फ़रवरी । नागपुर यूनिवर्सिटी, पर्यावरण संरक्षण गतिविधि बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय द्वारा यूजीसी और मानव रचना यूनिवर्सिटी के सहयोग से आयोजित चतुर्थ एनवायरनमेंट यूथ पार्लियामेंट में बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के संगठक राजकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय के छात्र शिवांशु माथुर ने नागपुर विधान भवन में आयोजित राष्ट्रीय युवा संसद-2026 में बीटीयू का प्रतिनिधित्व कर राष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया है।

ज्ञातव्‍य है कि यह मंच देशभर के युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं, संसदीय परंपराओं और राष्ट्रीय मुद्दों पर सार्थक संवाद का अवसर प्रदान करता है।

जनसंपर्क अधिकारी विक्रम राठौड़ ने बताया की शिवांशु माथुर ने यह उपलब्धि यूनिवर्सिटी पर्यावरण संरक्षण गतिविधि की को ऑर्डिनेटर डॉ ममता शर्मा पारीक, डॉ गायत्री शर्मा, डॉ करणजीत कौर के निर्देशन में अर्जित की हैं।

इस अवसर पर कुलगुरु प्रो.अखिल रंजन गर्ग ने शिवांशु माथुर को बधाई दी और कहा कि राष्ट्रीय युवा संसद युवाओं में नेतृत्व क्षमता, तार्किक चिंतन, अभिव्यक्ति कौशल तथा संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता विकसित करना है।

कोऑर्डिनेटर डॉ ममता शर्मा पारीक ने बताया कि कॉलेज राउंड, यूनिवर्सिटी राउंड और राज्यस्तरीय राउंड के बाद शिवांशु माथुर को राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिये चयन हुआ। राष्ट्रीय युवा संसद 2026 में देशभर से लगभग 50,000 विद्यार्थियों ने तथा 300 विश्वविद्यालय ने भाग लिया, जिनमें से बहुस्तरीय चयन प्रक्रिया के बाद 200 चुनिंदा प्रतिभागियों को ही राष्ट्रीय मंच तक पहुँचने का अवसर मिला। उन्हें रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के कैबिनेट मंत्री की भूमिका निभाने का अवसर मिला।