bfcl-plant-distributed-drawing

गर्ल्स स्कूल में बीएफसीएल प्लांट ने ड्रॉइंग किट का किया वितरण

रामगढ़, 14 फ़रवरी । बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (बीएफसीएल) ने सीएसआर के अंतर्गत रामगढ़ स्थित एसएस गर्ल्स प्‍लस टू स्कूल में छात्राओं के लिए विशेष आर्ट एंड क्राफ्ट कक्षा का आयोजन किया गया।

इसी क्रम में शनिवार को स्कूल में ड्रॉइंग किट का वितरण किया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से झारखंड की पारंपरिक लोक कला सोहराई पेंटिंग का प्रशिक्षण कलाकार पिंकी ने दिया‌। उन्‍होंने छात्राओं को सोहराई कला की तकनीक, रंग संयोजन और पारंपरिक डिजाइनों की विस्तृत जानकारी दी।

छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्या पूनम अग्रवाल और शिक्षक उपस्थित थे। वहीं बीएफसीएल की ओर से राकेश गुप्ता, आशीष कटारिया, सेबाल कुनार, अदिति, शुभम कुमार, सूरज प्रसाद, नितेश अग्रवाल, आशु कुमार, प्रतिष्ठा पाठक सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे।