उप मुख्यमंत्री साव ने केमिस्ट के पद पर चयनित अभ्यर्थियों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र
रायपुर, 25 फरवरी (हि. स.)। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज बुधवार को नवा रायपुर स्थित विधानसभा भवन में आयोजित कार्यक्रम में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में केमिस्ट के पद पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रमाण पत्र प्रदान किए।
इस अवसर पर उन्होंने सभी नवचयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि, यह सफलता उनके परिश्रम और लगन का परिणाम है।
साव ने चयनित अभ्यर्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सभी को अपने दायित्वों का निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया, जिससे वे जनसेवा के माध्यम से जनस्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करते हुए प्रदेश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दे सकें।









