कांग्रेस पार्टी के नगर अध्यक्ष पद से अनुपम ने दिया त्यागपत्र
नैनीताल, 27 फ़रवरी । कांग्रेस पार्टी के नगर अध्यक्ष अनुपम कबडवाल ने त्यागपत्र दे दिया है। पार्टी के जिलाध्यक्ष को भेजे गये त्यागपत्र में कबडवाल ने व्यक्तिगत कारणों से तत्काल प्रभाव से त्यागपत्र देने की बात कही है। साथ ही इस दौरान जताये गये विश्वास व नगर कांग्रेस परिवार के सभी सदस्यों से मिले पूर्ण सहयोग के लिये आभार भी जताया है। दूसरी ओर उनकी जगह पूर्व नगर पालिका सभासद कैलाश अधिकारी की कार्यवाहक नगर अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति कर दी गयी है।









