a-massive-fire-broke-company

गत्ते का बॉक्स बनाने वाली कंपनी में लगी भयंकर आग

नोएडा, 21 फ़रवरी । थाना बादलपुर क्षेत्र के बिश्ननौली गांव में स्थित गत्ते के डब्बे बनाने वाली फैक्ट्री में शनिवार को भयंकर आग लग गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि शनिवार को थाना बादलपुर क्षेत्र के बिश्नौली गांव में स्थित एक गत्ता बनाने की फैक्ट्री में अज्ञात कारण से भयंकर आग लग गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर दमकल विभाग की दर्जन भर गाड़ियां पहुंची। उन्होंने बताया कि तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। उन्होंने बताया कि आग से कोई जन हानि नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारण और आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।