मध्य प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस
भोपाल, 26 जनवरी । मध्य प्रदेश में सोमवार को गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। राजधानी भोपाल सहित जिला मुख्यालयों पर समारोहपूर्वक राष्ट्रध्वज फहराया गया और भव्य परेड के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये गये। साथ विभिन्न विभागों की उपलब्धियों पर झांकियां भी निकाली गई।
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने भोपाल में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में ध्वज फहराया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में राष्ट्र ध्वज फहराया। विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने ग्वालियर जिले में और जिला मुख्यालयों पर मंत्रीगण एवं कलेक्टर ने ध्वज फहराकर मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया।
उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने इंदौर, उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने सागर, पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने रीवा, जनजातीय कार्य, लोक परिसम्पत्ति प्रबंधन विभाग, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने खण्डवा, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने छिन्दवाड़ा, राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने सिवनी, परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रतापसिंह ने नरसिंहपुर, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती सम्पतिया उईके ने जबलपुर, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने बुरहानपुर, किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री एदल सिंह कंषाना ने मुरैना, महिला बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने नीमच, खाद्य, आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने गुना, खेल एवं युवा कल्याण, सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने खरगौन, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण, उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने शाजापुर, अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री नागर सिंह चौहान ने आगर-मालवा, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने शिवपुरी, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने अशोकनगर, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य काश्यप ने रतलाम, उच्च शिक्षा, आयुष एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने पन्ना में ध्वज फहराया।
संस्कृति एवं पर्यटन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेन्द्र भावसिंह लोधी ने दमोह, कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने मण्डला, कौशल विकास एवं रोजगार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम टेटवाल ने बड़वानी, पशुपालन एवं डेयरी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन सिंह पटेल ने विदिशा, मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नारायण सिंह पंवार ने रायसेन, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने नर्मदापुरम, नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने सतना, वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार ने अनूपपुर और पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह ने सिंगरौली में ध्वज फहराकर मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया।
जिला मुख्यालय देवास, धार, झाबुआ, अलीराजपुर, मंदसौर, श्योपुर, भिण्ड, सीधी, मऊगंज, शहडोल, उमरिया, छतरपुर, टीमगढ़, निवाड़ी, बैतूल, हरदा, बालाघाट, सीहोर, मैहर, डिंडोरी, राजगढ़, दतिया, कटनी और पांढुर्ना में जिला कलेक्टर ने ध्वज फहराकर मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया।









