rajasthan-teachers-association-national

राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय ने मनाया कर्तव्य बोध दिवस

जयपुर, 25 जनवरी । राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय की उपशाखा बनीपार्क (जयपुर द्वितीय) की ओर से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, नाहरी का नाका, शास्त्री नगर में कर्तव्य बोध दिवस एवं स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हवामहल विधायक एवं हाथोज धाम के महंत बालमुकुंद आचार्य रहे।

बालमुकुंद आचार्य ने कहा कि शिक्षक सशक्त, अनुशासित और आत्मनिर्भर राष्ट्र के निर्माता होते हैं। शिक्षकों पर भावी पीढ़ी के चरित्र निर्माण, नैतिकता और राष्ट्रभाव विकसित करने की जिम्मेदारी है। मुख्य वक्ता शिवचरण कौशिक ने कहा कि संगठन की मूल भावना राष्ट्रहित में शिक्षा, शिक्षा हित में शिक्षक और शिक्षक हित में समाज है।

कार्यक्रम में बसंत जिंदल, अनिल कुमार शर्मा, गोविंद गुप्ता सहित अनेक पदाधिकारी व शिक्षक उपस्थित रहे। मां सरस्वती, स्वामी विवेकानंद और सुभाषचंद्र बोस के चित्रों पर माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। अंत में शांति मंत्र व सामूहिक भोज के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।