political-cong-took-out-a-walk

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा

हरिद्वार, 23 जनवरी । कांग्रेस के पूर्व सभासद अशोक शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्यों के समर्थन में दूधाधारी चौक से चंद्राचार्य चौक तक पदयात्रा निकाली। पदयात्रा समाप्ति पर कार्यकर्ताओं ने शंकराचार्य की तस्वीर का दुग्धाभिषेक किया।

इस मौके पर अशोक शर्मा ने कहा कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का सम्मान भाजपा भूल गई है। पूरी देश दुनियां में लोग उनका सम्मान करते हैं। सिर्फ भाजपा ही उनके साथ दुर्व्यवहार करती है। प्रयागराज की घटना बहुत ही निंदनीय है।ब्राह्मण बटुक की शिखा खींचने का अधिकार किसने दिया। यह सभी ब्राह्मणों का अपमान है। सभी को इसका विरोध करना चाहिए। यूपी सरकार संतों और जनता से माफी मांगे।

पार्षद सुनील कुमार, युवा कांग्रेस सोशल मीडिया प्रभारी शुभम जोशी ने कहा कि कांग्रेस ने सदैव संतों, ब्राह्मणों, दलितों और अन्य धर्म, जाति, वर्ग का सम्मान किया है। भाजपा सिर्फ अदानी अंबानी का ही सम्मान करती है। वरिष्ठ महिला नेत्री पुष्पा जोशी, गार्गी राय ने कहा कि भाजपा राज में संतों को पर्वों के स्नान से रोका जाता है। बीजेपी सरकार में कोई सुनवाई नहीं है।

इस अवसर पर मिथलेश गिल, प्रदीप भाटिया, दिनेश दुबे, मनोज सैनी, विकास चंद्रा, मनोज जाटव, नकुल माहेश्वरी, रमेश शर्मा, अखिल त्यागी, समर्थ अग्रवाल, नारायण आदि उपस्थित थे।