-mother-and-daughter-died

हिसार : दो बच्चियों की साथ ट्रेन की चपेट में आई महिला, मां-बेटी की मौत, एक बेटी गंभीर

रूप से घायल हो गई जिसे हिसार रेफर कर दिया गया है।

यह घटना रामायण और मय्यड़ रेलवे स्टेशन के बीच

शनिवार को हुई। महिला भगाना गांव की रहने वाली है। पुलिस पता लगा रही है कि महिला ट्रेन

की चपेट में आई है या उसने जानबूझकर अपनी बच्चियों के साथ ट्रेन के सामने छलांग लगाई

है। एक राहगीर ने पुलिस को सूचना दी कि रामायण और मय्यड़ रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे

ट्रैक के पास एक महिला और दो लड़कियां बेसुध अवस्था में पड़ी हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस

तुरंत मौके पर पहुंची। जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि महिला और एक बच्ची की मौत हो

चुकी थी, जबकि दूसरी बच्ची गंभीर रूप से घायल थी। पुलिस ने घायल बच्ची को तुरंत हांसी

के सामान्य अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे हिसार

के सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने जांच बढ़ाई तो सामने आया कि महिला की पहचान

भगाना गांव की लगभग 35 वर्षीय निर्मला के तौर पर हुई। उसकी बेटी 6 साल की निकिता की

भी मौत हुई है। निर्मला का पति नरेंद्र खेतीबाड़ी करता है। जब निर्मला घर से निकली तो

नरेंद्र घर पर नहीं था। बताया

जा रहा है कि महिला की दो ​बेटियां और भी है। हालांकि यह हादसा है या आत्महत्या, यह

पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट होगा लेकिन बताया जा रहा है कि चार बेटियां होने व

बेटा न होने के चलते महिला परेशान रहती थी। जांच अधिकारियों ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम

के लिए भिजवा दिया गया है। जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि महिला व बच्चियां ट्रेन

की चपेट में आई है या महिला ने ऐसा कोई कदम उठाया है।