kidnapping-minor-girl-miss

पानीपत में नाबालिग लड़की लापता,पड़ोसी के खिलाफ मामला दर्ज

पानीपत, 25 जनवरी । पानीपत के एक गांव में 13 वर्षीय नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है। लड़की की मां ने पड़ोसी युवक पर आरोप लगाया कि युवक उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।

पुलिस के अनुसार बदायूं जिले की रहने वाली महिला ने बताया कि वह इसराना की रहने वाली है। और उसके पति की मौत हो चुकी है। उसकी की 13 साल की बेटी 23 जनवरी से घर से गायब है। महिला का आरोप है कि उनके पड़ोस में ही रहने वाला बादशाह जो कि उनके ही गांव का रहने वाला है, उनकी बेटी को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया है। पीड़िता की मां ने बताया कि वारदात के बाद से ही उस युवक का फोन नहीं मिल रहा है और न ही उनकी बेटी का कोई सुराग लग पा रहा है। परिवार ने अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इसराना थाना पुलिस ने मां की शिकायत के आधार पर रविवार को गुमशुदगी और अपहरण सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर। आरोपी बादशाह व लड़की की तलाश में जुट गई है।