jh-dhanbad-awareness-chariot-departs

उपायुक्त ने सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को किया रवाना

धनबाद, 02 जनवरी । राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शुक्रवार को समाहरणालय परिसर से उपायुक्त आदित्य रंजन ने सड़क सुरक्षा रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

यह जागरकता रथ राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न स्थानों पर 31 जनवरी 2026 तक भ्रमण करेगी और लोगो को सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूक करती रहेगी।

मौके पर उपायुक्त आदित्य रंजन ने लोगों से सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने की अपील की, ताकि सड़क दुर्घटनाओ में कमी आ सके।

कार्यक्रम में उपायुक्त आदित्य रंजन के अलावा डीटीओ दिवाकर सी द्विवेदी, सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, डीएफओ विकास पालीवाल, ट्रैफिक डीएसपी अरविंद कुमार भी शामिल थे।